इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना 2023 | Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana में मिलेंगे 1500 रूपये हर महीने

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना 2023

Contents

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana 2023

हिमाचल प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्‍मनिर्भर बनाने के उद्येश्‍य से राज्‍य में इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana प्रारम्‍भ की है। यह योजना 15 April 2023 को लांच किया गया है। इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के माध्यम से प्रदान किए जाने वाले आर्थिक लाभ direct benefit transfer के माध्यम से सीधे लाभार्थी के खाते में जमा की जाएगी।

Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

Aim of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

  • इस योजना का मुख्य उद्देश्य हिमाचल प्रदेश राज्‍य में उपस्थित बौद्ध, भिक्षुणी और स्‍पीती क्षेत्र की महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण प्रदान करना है।
  • इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹1500 रुपए प्रतिमाह की दर से सहायता प्रदान की जाएगी। प्रारम्‍भ के 4 महीनों में प्रत्‍येक माह यह राशि बैंक खाते में जमा की जाएगी। उसके बाद प्रत्येक 6 महीने में ₹9000 की राशि एक साथ बैंक खाते में जमा की जाएगी।
  • इसकी सहायता से महिलाओं को अपने खर्च के लिए किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

Key Highlights Of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

  • ❆योजना का नाम – इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना
  • ❆प्रदाता – हिमाचल प्रदेश सरकार
  • ❆लाभार्थी – हिमाचल प्रदेश के नागरिक
  • ❆उद्देश्य – महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना
  • ❆वित्तीय लाभ – ₹1500 प्रति माह
  • ❆राज्य – हिमाचल प्रदेश
  • ❆आवेदन का प्रकार – ऑफलाइन

Features of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

इस योजना के माध्यम से महिलाओं को ₹1500 प्रतिमाह की दर से आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
यह आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी।
इस योजना के अंतर्गत ₹1500 की राशि प्रतिमाह 4 महीने तक प्रदान की जाएगी।
इसके बाद हर 6 महीने में ₹9000 एक साथ बैंक खाते में जाएंगे।
इस योजना का संचालन हिमाचल प्रदेश सरकार के सामाजिक न्याय एवं सहकारिता विभाग के माध्यम से किया जाएगा।

Eligibility of Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

योजना का लाभ लेने के लिए महिला को हिमाचल प्रदेश की स्थाई निवासी होनी चाहिए।
महिला की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
इस योजना का लाभ केवल बौद्ध, भिक्षुणी एवं स्‍पीती क्षेत्र की महिलाओं को ही मिलेगा।
महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी कर्मचारी या फिर पेंशन भोगी नहीं होना चाहिए।
महिला के परिवार में कोई भी व्‍यक्ति आयकर की श्रेणी में नहीं होनी चाहिए।
महिला का बैंक या फिर पोस्ट ऑफिस में खाता होना अनिवार्य है जो कि आधार कार्ड से लिंक हो।

Required Documents for Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

  1. आधार कार्ड ✔️
  2. निवास प्रमाण पत्र ✔️
  3. आयु का प्रमाण ✔️
  4. पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ✔️
  5. मोबाइल नंबर ✔️
  6. बैंक पासबुक ✔️
  7. राशन कार्ड आदि ✔️

वह सभी महिलाएं जो इस योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने में रुचि रखती हैं उनको इस योजना के अंतर्गत जल्द से जल्द आवेदन करना होगा।
सरकार द्वारा प्रतिवर्ष लाभार्थी महिलाओं की जांच भी की जाएगी।
जिससे कि कोई भी अपात्र महिला इस योजना का लाभ नहीं प्राप्त कर सके।
यह जांच जिला कल्याण अधिकारी और तहसील कल्याण अधिकारी द्वारा की जाएगी।
यदि लाभार्थी महिला के खिलाफ कोई भी शिकायत प्राप्त होती है तो उसे महिला की पात्रता की जांच की जाएगी।

How to Apply for Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

  • इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन करने के लिए महिला को सबसे पहले अपने तहसील कल्याण कार्यालय में जाना होगा।
  • वहां से आवेदन पत्र प्राप्त करनी होगी।
  • इसके बाद आवेदन पत्र में वांछित सभी महत्वपूर्ण जानकारियां दर्ज करनी होगी।
  • सभी महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आवेदन पत्र में संलग्‍न करने के बाद आपको यह आवेदन पत्र उसी कार्यालय में जमा करना होगा जहां से आपने इसकी प्राप्ति की है।
    इस प्रकार आप इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत आवेदन कर सकेंगे।

FAQs – Indira Gandhi Mahila Samman Nidhi Yojana

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को किसके द्वारा आरंभ किया गया है?

इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आरंभ किया गया है ताकि प्रदेश की महिलाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।

सरकार द्वारा इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत कितनी आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी?

सरकार द्वारा इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ₹1500 प्रति माह की दर से आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। यह आर्थिक सहायता सीधे लाभार्थी के खाते में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से जमा की जाएगी।

क्या लाभ की राशि प्रति माह लाभार्थी के खाते में आएगी?

नहीं, पहले 4 महीने ही सरकार द्वारा प्रतिमाह लाभ की राशि भेजी जाएगी और इसके बाद हर 6 महीने में एक साथ ₹9000 की राशि लाभार्थी के खाते में जमा की जाएगी।

क्या इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन भी किया जा सकता है?

नहीं इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन नहीं किया जा सकता। केवल ऑफलाइन आवेदन के माध्यम से ही इस योजना का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

क्‍या इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ राज्‍य की सभी महिलाओं को प्राप्‍त होगा ?

नहीं, इंदिरा गांधी महिला सम्मान निधि योजना का लाभ केवल बौद्ध, भिक्षुणी एवं स्‍पीती क्षेत्र की महिलाओं को ही मिलेगा।

Leave a Comment

सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी