PM Kisan Samman Nidhi Yojana | योजना, पात्रता एवं मिलने वाली राशि की सम्‍पूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की सम्‍पूर्ण जानकारी

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्‍या है?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana भारत सरकार ने छोटे और सीमांत किसानों को प्रत्‍यक्ष रूप से आय सम्‍बंधी सहायता प्रदान करने के उद्येश्‍य से लाया है। इस योजना का प्रारम्‍भ 24 फरवरी 2019 को किया गया था। इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6000 रूपये वार्षिक की सहायता प्रदान की जाती है जो कि उनके बैंक खातों में 2000 रूपये की तीन किस्‍त के रूप में जमा की जाती है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की पात्रता

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में कौन आवेदन कर सकता है?

योजना के प्रारम्‍भ में केवल वही किसान परिवार पात्र थे जिनके पास 2 हेक्‍टेयर तक की कृषि योग्‍य भूमि का स्‍वामित्‍व था। परंतु 01 जून 2019 से इसे सभी किसानों के लिए लागू कर दिया गया है। वर्तमान में कृषि योग्‍य भूमि के स्‍वामित्‍व वाले सभी किसान इस योजना के पात्र होंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana के लिए आवश्‍यक दस्‍तावेज

इस योजना का लाभ लेने के लिए निम्‍न वर्णित दस्‍तावेज/सूचना उपलब्‍ध करानी होगी-

  1. नाम, आयु, लिंग एवं श्रेणी
  2. आधार संख्‍या (असम, मेघालय, जम्‍मू-कश्‍मीर एवं लद्याख को छोड़कर)
  3. बैंक एकाउंट नम्‍बर एवं IFSC कोड
  4. मोबाइल संख्‍या

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में नया किसान पंजीकरण कैसे करें?

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना में नया किसान पंजीकरण के लिए निम्‍नवर्णित स्‍टेप्‍स फॉलो करें-

  • पीएम किसान पोर्टल पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्‍ध नया किसान पंजीकरण विकल्‍प पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍क्रीन पर आपसे आधार संख्‍या, मोबाईल नम्‍बर एवं राज्‍य की सूचना दर्ज करने को कहा जाएगा।
  • वांछित सूचना दर्ज करने के उपरांत आपके मोबाईल पर OTP प्राप्‍त होगी, उसे दर्ज कर सबमिट करें।

pm-kisan-samman-nidhi-yojana

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में e-KYC कैसे करें?

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना में ऑनलाईन e-KYC के लिए निम्‍नवर्णित स्‍टेप्‍स फॉलो करें-

  • पीएम किसान पोर्टल पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्‍ध e-KYC विकल्‍प पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍क्रीन पर आपसे आधार संख्‍यादर्ज करने को कहा जाएगा।
  • आधार संख्‍या दर्ज करने के उपरांत Search बटन पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍क्रीन पर आपके खाते की सूचना प्रदर्शित होगी। सूचना की जांच कर स्‍क्रीन पर दिये गए निर्देश को फॉलो करते हुए e-KYC पूर्ण करें।

pm-kisan-samman-nidhi-yojana-ekyc

 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की स्थिति (Status) चेक कैसे करें?

योजना की अद्यतन स्थिति जानने के लिए निम्‍नवर्णित स्‍टेप्‍स फॉलो करें-

  • पीएम किसान पोर्टल पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्‍ध लाभार्थी की स्थिति विकल्‍प पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍क्रीन पर आपसे रजिस्‍ट्रेशन संख्‍या दर्ज करने को कहा जाएगा।
  • कैप्‍चा कोड डालने के बाद Get Data बटन पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍क्रीन पर Beneficiary Status से सम्‍बंधित सूचना प्रदर्शित होगी। pm-kisan-samman-nidhi-yojana-beneficiary-status

PM Kisan Samman Nidhi Yojana की लाभार्थी सूची डाउनलोड करें

आप PM Kisan Samman Nidhi Yojana की लाभार्थी सूची को पीएम किसान पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं। लाभार्थी सूची डाउनलोड करने के लिए निम्‍नलिखित स्‍टेप्‍स फॉलो करें-

  • पीएम किसान पोर्टल पर जाएं
  • होमपेज पर उपलब्‍ध लाभार्थी सूची विकल्‍प पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍क्रीन पर आपसे राज्‍य, जिला, ब्‍लॉक, गॉंव की सूचना दर्ज करने को कहा जाएगा।
  • सम्‍बंधित सूचना दर्ज करने के बाद Get Report बटन पर क्लिक करें।
  • अगले स्‍क्रीन पर Beneficiary List से सम्‍बंधित सूचना प्रदर्शित होगी।

pm-kisan-samman-nidhi-yojana-beneficiary-list

Follow us at Facebook

Click here to read English Article about PM Kisan Samman Nidhi Yojana

सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी