Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar | सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024

Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार-2024 की घोषणा हो गई है। इस वर्ष यह पुरस्‍कार संस्थागत श्रेणी के लिए 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश को प्रदान किया जाएगा।

क्‍या है Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar ?

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने आपदा के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचानने और सम्मानित करने के लिए नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के नाम से एक पुरस्‍कार की  स्‍थापना की जिसे Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar के नाम से जाना जाता है।

Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar-2024

Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar के तहत कितना राशि प्रदान किया जाता है ?

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के तहत 51 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र संस्‍था को प्रदान किये जाते हैं। वहीं किसी व्यक्ति के मामले में 5 लाख रुपये नकद और एक प्रमाण पत्र पुरस्कार के रूप में दिया जाता है।

वर्ष 2024 के लिए Subhash Chandra Bose Aapda Prabandhan Puraskar किसे प्रदान किया गया है?

वर्ष 2024 के लिए 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश को सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस पुरस्‍कार के लिए संस्थानों और व्यक्तियों से 245 वैध नामांकन प्राप्त हुए थे।

60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश को क्‍यों सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रदान किया जाएगा?

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार आपदा के क्षेत्र में भारत में व्यक्तियों और संगठनों द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान और निस्वार्थ सेवा को पहचानने और सम्मानित करने के लिए प्रदान किया जाता है।

60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश भारतीय सशस्त्र बलों का एकमात्र हवाई चिकित्सा प्रतिष्ठान है जिसकी स्थापना 1942 में हुई थी। इसने उत्तराखंड बाढ़ (2013), ऑपरेशन ‘मैत्री’ (2015) के तहत नेपाल भूकंप और इंडोनेशियाई सुनामी के दौरान ऑपरेशन समुद्र मैत्री (2018) के अंतर्गत चिकित्सा सहायता प्रदान की थी। हाल ही में, फरवरी 2023 में तुर्की और सीरिया में आए 7.8 तीव्रता के भूकंप के जवाब में, प्रतिष्ठान ने तेजी से 99 सदस्यीय टीम को इकट्ठा किया और हटे प्रांत के स्कूल भवन में 30 बिस्तरों वाला अस्पताल स्थापित करने के लिए संसाधन की कमी और भाषा की बाधा को पार करते हुए तुर्की में भारत की अग्रणी स्तर -2 चिकित्सा सुविधा की स्थापना की। प्रतिष्ठान ने बचाव, आपदा के समय घायलों के इलाज की वरीयता का निर्धारण (ट्राइएज), सर्जरी, दंत उपचार, एक्स रे और प्रयोगशाला सुविधाओं सहित चिकित्सा सेवाओं की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान की और ‘ऑपरेशन दोस्त’ के अंतर्गत 12 दिनों की अवधि के दौरान 3600 रोगियों की देखभाल की पेशकश की।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार कब प्रदान किया जाता है?

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार प्रति वर्ष नेताजी सुभाष चन्‍द्र बोस के जन्‍म दिवस पर 23 जनवरी को प्रदान किया जाता है।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार की शुरूआत कब हुई?

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार की शुरूआत वर्ष 2019 से हुई है।

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार से अब तक सम्‍मानित व्‍यक्तियों / संस्‍थाओं की सूची निम्‍नवर्णित है-

  1. वर्ष 2019 – 8वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल , गाजियाबाद
  2. वर्ष 2020 – श्री कुमार मुन्‍नन सिंह और आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन केंद्र, उत्तराखंड
  3. वर्ष 2021 – श्री राजेन्‍द्र कुमार भण्‍डारी एवं सतत पर्यावरण और पारिस्थितिक विकास सोसायटी (SEEDS)
  4. वर्ष 2022 – गुजरात आपदा प्रबंधन संस्थान (जीआईडीएम)
  5. वर्ष 2023 – प्रोफेसर विनोद कुमार शर्मा, ओडिशा राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ओएसडीएमए) और लुंगलेई फायर स्टेशन (एलएफएस), मिजोरम।
  6. वर्ष 2024 – 60 पैराशूट फील्ड हॉस्पिटल, उत्तर प्रदेश

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्‍कार की आधिकारिक वेबसाईट : https://ndma.gov.in/

सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार के लिए पात्रता

  1. केवल भारतीय नागरिक और भारतीय संस्थान ही पुरस्कार के लिए आवेदन करने के पात्र हैं।
  2. संस्थानों, स्वैच्छिक संगठनों, कॉर्पोरेट संस्थाओं, शैक्षणिक/अनुसंधान संस्थानों, प्रतिक्रिया/वर्दीधारी बलों या किसी अन्य संस्थान के लिए पुरस्कार के लिए एक संस्थान के रूप में आवेदन कर सकते हैं।
  3. पुरस्कार के लिए उम्मीदवार को भारत में आपदा प्रबंधन जैसे रोकथाम, शमन, तैयारी, बचाव, प्रतिक्रिया, राहत, पुनर्वास, अनुसंधान/नवाचार या प्रारंभिक चेतावनी से संबंधित कार्य में काम करना चाहिए।
  4. आवेदन के साथ आपदा प्रबंधन में किए गए कार्यों का विवरण होना चाहिए और निम्नलिखित में से किसी एक या अधिक क्षेत्रों में उपलब्धियों को उजागर करना चाहिए:
    1. मानव जीवन बचाना
    2. जीवन, पशुधन, आजीविका, संपत्ति की हानि और समुदायों पर प्रतिकूल सामाजिक-आर्थिक प्रभावों के संदर्भ में आपदाओं के प्रभाव में कमी
    3. आपदाओं के दौरान प्रभावी प्रतिक्रिया के लिए संसाधन जुटाना और प्रावधान करना
    4. आपदा प्रभावित क्षेत्रों और समुदायों में तत्काल राहत कार्य
    5. आपदा प्रबंधन के किसी भी क्षेत्र में प्रौद्योगिकी का प्रभावी और अभिनव उपयोग
    6. जोखिम संभावित क्षेत्रों में आपदा शमन पहल
    7. प्रतिक्रिया और जोखिम में कमी के लिए समुदायों की क्षमता निर्माण
    8. प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली और वास्तविक समय के आधार पर लोगों तक आपदा जोखिम की जानकारी का प्रसार
    9. आपदा प्रबंधन के किसी भी क्षेत्र में वैज्ञानिक/तकनीकी अनुसंधान और नवाचार
    10. आपदा के बाद पुनर्प्राप्ति और पुनर्वास
    11. आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे और बुनियादी सेवाओं की निरंतर उपलब्धता
    12. आपदा के खिलाफ तैयारी के लिए जनता के बीच जागरूकता पैदा करना
    13. आपदा जोखिम प्रबंधन से संबंधित कोई अन्य क्षेत्र

भारत सरकार की विभिन्‍न योजनाओ के बारे में जानकारी प्राप्‍त करने के लिए यहां क्लिक करें।

Leave a Comment

सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी