सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब न्यूनतम वार्षिक जमा राशि घटाकर 250 रूपये कर दी गयी

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अब न्यूनतम वार्षिक जमा राशि घटाकर 250 रूपये कर दी गयी

वित्त मंत्रालय ने इसके लिए एक अधिसूचना जारी की है कि प्रधानमंत्री का सबसे महत्वाकांक्षी योजना “बेटी बचाओ, बेटी पढाओ” के अंतर्गत खोले जाने वाले सुकन्या समृद्धि खाता में अब वार्षिक न्यूनतम जमा राशि 1000 से घटाकर 250 रूपये कर दी गयी है। इस सम्बन्ध में जागरण की ये खास रिपोर्ट को पढ़ें:
जागरण250 रुपये भी प्रतिवर्ष किए जा सकेंगे जमा
8.6 फीसद चक्रवृद्धि ब्याज है देय जासं, छपरा : प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत खोले जाने वाले सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जिले में अब तक कुल 45 हजार 05 खाते खोले जा चुके हैं। इस वित्तीय वर्ष में 31 दिसंबर तक मुख्य डाकघर में 4405 खाते खोले जा चुके हैं।
प्रवर डाक अधीक्षक एसपी सिंह ने बताया कि सुकन्या समृद्धि योजना के प्रारंभ होने से अब तक जिले में 45 हजार पांच खाते खोले गए हैं। सभी खाते सुचारू रूप से चलाए जा रहे हैं। मुख्य डाकघर में विगत 9 महीने में 4405 खाते खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि अब इस खाते में नए नियम के अनुसार प्रतिवर्ष न्यूनतम 250 रुपये भी जमा किए जा सकेंगे। वहीं अधिकतम राशि के रूप में एक वित्तीय वर्ष में डेढ़ लाख तक है। यह खाता के परिपक्व होने पर देय होगा। इस वर्ष सुकन्या समृद्धि योजना के तहत 8.6 प्रतिशत का चक्रवृद्धि ब्याज देय है। इसमें वर्ष तक की बच्ची का खाता खोल सकते हैं। जिस में प्रतिवर्ष जमा राशि न्यूनतम 250 रुपए कर दी गई है। खाता खोलने की तिथि से 14 वर्षों तक जमा की जा सकती है राशि 
सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खाता खोलने के लिए उम्र सीमा शून्य से दस वर्ष तक है। इस खाते में कन्या के 21 वर्ष की आयु पूरी होने तक राशि जमा की जा सकेगी। हालांकि इस खाते में 14 वर्षों तक रकम जमा करने की व्यवस्था की गई है। इन वर्षों की गणना खाता खोलने की तिथि से तय की जाएगी। यानि कि 7 वर्ष की उम्र में खाता खोलने पर भी वह खाताधारी 14 वर्षों तक यानि कि 21 वर्ष की उम्र होने तक रुपए जमा कर सकेंगे। वहीं 10 वर्ष की उम्र में खाता खोलने वालों को 12 वर्ष तक खाते में जमा करने की सुविधा मिलेगी।
स्रोत: जागरण

Leave a Comment

सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी