जानिये कोरोना वायरस के बारे में : रोकथाम एवं प्रबंधन

जानिये कोरोना वायरस के बारे में : रोकथाम एवं प्रबंधन

भारत सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने COVID-19 के बारे में पूरी जानकारी लोगों से साझा की है, कि कोरोना वायरस क्या है, यह कैसे फैलता है, इसे फैलने से कैसे रोका जाए और यदि संक्रमित हो गए हों तो घर पर या अस्पताल में खुद को कैसे Quarantine करें. इस सबकी जानकारी दी गयी है. 

कोरोना वायरस रोकथाम और प्रबंधन में फ्रंटलाइन कार्यकर्त्ताओं की भूमिका

जैसा कि आप जानते हैं कि COVID-19 (कोरोना वायरस) नामक एक नया सांस / श्वसन संक्रमण रोग दुनिया भर में फ़ैल रहा है। भारत के विभिन्न राज्यों में भी इस संक्रमण के मामले दर्ज किये जा रहे हैं और सरकार इस बीमारी को फैलने से रोकने का भरपूर प्रयास कर रही है। इस फ्रंटलाइन कार्यकर्त्ता के रूप में, इसे फैलने से रोकने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
फ्रंटलाइन कार्यकर्त्ता के रूप में आपकी दोहरी भूमिका है
  1. संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए समुदाय में महत्वपूर्ण संदेशों का प्रसार करना।
  2. संदिग्ध COVID-19 मामलों की शीघ्र पहचान करना और उनके उचित रेफरेल की कार्यवाही करना।

प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल टीम के एक प्रमुख सदस्य के रूप में, हम चाहते हैं कि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहें। नीचे आपके सुरक्षित रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारी का सारांश दिया गया है।
COVID-19 क्या है?

COVID-19 “नावेल कोरोना वायरस” के संक्रमण से होने वाली बीमारी है। इसके सामान्य लक्षण हैं:
  • बुखार
  • सूखी खाँसी
  • साँस लेने में कठिनाई
  • कुछ लोगों में मांसपेशियों और जोड़ो का दर्द, नाक बंद, नाक बहना, गले में खराश होना या दस्त जैसे सामान्य लक्षण भी हो सकते हैं।
संक्रमण ग्रस्त होने की पुष्टि के बाद भी लगभग 80% मामले बिना किसी गंभीर जटिलता के ठीक हो जाते हैं। परन्तु, COVID-19 से संक्रमित होने वाले हर 6 में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो सकता है और उसे सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। अधिक जोखिम वाले मामलों में यह गंभीर निमोनिया और अन्य जटिलताओं का कारण भी बन सकता है जिनका इलाज केवल उच्च-स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं (कम से कम जिला-अस्पताल) में ही किया जा सकता है। कुछ मामलों में यह संक्रमण मृत्यु का कारण भी हो सकता है।
COVID-19 कैसे फैलता है?

जब COVID-19 से संक्रमित कोई व्यक्ति या छींकता है तो उसके मुंह या नाक से निकली बूंदों द्वारा यह रोग फैलता है। ऐसा मुख्यतः दो तरह से हो सकता है:
  • प्रत्यक्ष निकट संपर्क (Direct close contact): COVID-19 ग्रस्त रोगी या संक्रमित व्यक्ति के निकट संपर्क (1 मीटर या उससे कम दुरी) में आने से कोई भी  व्यक्ति इससे संक्रमित हो सकता है।
  • अप्रत्यक्ष संपर्क (Indirect contact): थूक की बुँदे सतहों और कपड़ो पर कई दिनों तक जीवित रहती है। इसलिए ऐसी किसी भी संक्रमित सतह या कपडे को छूने और उसके बाद  मुंह, नाक या आँखों को छूने से यह बीमारी फैल सकती है।
  • COVID-19 के पनपने की अवधि (संक्रमण होने और लक्षण दिखने के बीच का समय) 1 से 14 दिन है।
  • यह बीमारी उन संक्रमित व्यक्तियों से भी फ़ैल सकती है जिनमे कोई गंभीर लक्षण नहीं है।
About-Corona-virus

किस समूह के लोगों को संक्रमित (COVID-19) होने का अधिक खतरा है?

  • वे लोग जो पिछले 14 दिनों में किसी अन्य देश की यात्रा कर चुके हैं और उनके परिवार के सदस्य।
  • वे लोग जो पिछले 14 दिनों में भारत के किसी अन्य राज्य से लौटे हैं और जिनका संपर्क विदेश से लौटे किसी व्यक्ति से हुआ हो।
  • COVID-19 पुष्टि वाले मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों के संपर्क में आने वाले लोग।
  • 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और जो लोग पहले से ही उच्च  रक्तचाप, ह्रदय की समस्याओं, सांस/श्वसन रोग, कैंसर या मधुमेह जैसी समस्याओं से ग्रसित है, उनमे जटिलताओं का खतरा अधिक है।
COVID-19 की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण सन्देश

COVID-19 के संक्रमण से कैसे बचें या इसे दूसरों में फैलने से कैसे रोकें?
  1. सामाजिक दुरी बनाने का प्रयास करें (सोशल Distancing)
  • भीड़ जैसे कि मेला, हाट, धार्मिक  स्थानों में एकत्रीकरण, सामाजिक महोत्सव  आदि से बचें।
  • सार्वजानिक स्थानों पर आपके और अन्य लोगों के बीच कम से कम 1 मीटर के फासले की सुरक्षित दुरी बनाये रखें, विशेषकर यदि उन्हें खांसी, बुखार आदि जैसे लक्षण हो तो उनकी छींक और थूक की बूंदों के सीधे संपर्क से बचें।
  • जितना हो सकें घर पर रहें।
  • आपसी संपर्क से बचें- जैसे हाथ मिलाना, हाथ पकड़ना या गले लगना।
  • मेज, कुर्सी, दरवाजे की हैंडल आदि जैसे सतहों को छूने से बचें।
     2.  साफ़-सफाई का विशेष धयान रखें
  • अपने हाथों को साबुन और पानी से बार-बार धोएं- (i) बाहर से घर आने पर या अन्य लोगों से मिल कर आने पर विशेषकर तब जब वे बीमार हों। (ii) खांसते या छींकते समय अपने चेहरे को हाथों से छूने के बाद। (iii) खाना बनाने, खाने या  बच्चों को खिलाने से पहले। (iv) शौचालय का उपयोग करने और सफाई करने या कचरे के निपटान के बाद। (v) खांसते या छींकते समय अपनी नाक और मुंह को रुमाल या तौलिये से ढँक लें। अपने रुमाल को कम से कम दिन में एक बार अवश्य धोएं। (vi) अच्छा होगा कि आप अपनी मुड़ी हुई  कोहनी में खासे या छींके, अपने हाथों में नहीं। (vii)  थूक की बूंदों को फैलने से रोकने के लिए सार्वजानिक स्थानों पर थूंके नहीं या जोर से या चिल्लाकर न बोले। (viii) अपनी  आँखों, नाक और मुंह  को गंदे हाथों से न छुए। (ix) सुनिश्चित करें कि घर की सतहों और अन्य वस्तुओं को नियमित रूप से साफ किया  गया हो।
About-Corona-virus
About-Corona-virus
About-Corona-virus
Source: MoHFW

Leave a Comment

सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी