PM Kisan Samman Nidhi eKYC | 31 जुलाई तक अवश्य करें ऑनलाईन KYC और बिना रोक-टोक के सभी किस्‍तें पाएं

PM Kisan Samman Nidhi eKYC 
मिनटों में करें ऑनलाईन KYC और बिना रोक-टोक के सभी किस्‍तें पाएं

pm-kisan-samman-nidhi-ekyc

    भारत सरकार द्वारा किसानों को कृषि कार्य में निवेश एवं अन्‍य जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि (पीएम-किसान) का शुभारंभ किया गया है। यह योजना 01 दिसम्‍बर 2018 से क्रियाशील है। इस योजना का उद्येश्‍य किसानों को कृषि से सम्‍बंधित खर्चों को पूरा करने के लिए साहूकारों के चंगुल से बचाना और खेती के कार्यकलापों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करना भी है। 
    इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को 6000 रूपये प्रति वर्ष प्रदान की जाती है जिसका भुगतान 2000 रूपये के तीन किश्‍तों में सीधे किसान के बैंक खातों में ट्रांसफर द्वारा किया जाता है।

    How to Apply for PM Kisan Samman Nidhi?
    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवेदन कैसे करे? 

    प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए दो माध्यम से आवेदन किया जा सकता है-
    1. पहला माध्यम – कॉमन सर्विस सेंटर
    2. दूसरा माध्यम – योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइ्रन आवेदन

    PM Kisan Samman Nidhi eKYC क्‍यों जरूरी है?

    सरकार द्वारा PMKISAN पर पंजीकृत सभी किसानों के लिए eKYC को अनिवार्य कर दिया गया है। इसलिए पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए eKYC करवाना आवश्‍यक है।

    PM Kisan Samman Nidhi eKYC कैसे करें?

    PM Kisan Samman Nidhi योजना के लिए eKYC करने हेतु आप निम्‍नवर्णित प्रक्रिया द्वारा मिनटों में अपना eKYC करवा सकते हैं-
    1. सबसे पहले PM Kisan की आधिकारिक वेबसाईट पर जाएं। 
    2. मुख्‍य पृष्‍ठ पर दाहिनी ओर Farmers Corner /  किसानों के लिए (हिन्‍दी वर्शन में)  शीर्षक के अंतर्गत आपको eKYC का विकल्‍प मिलेगा।
    3. आप eKYC विकल्‍प पर क्लिक करें। आपको अगले स्‍क्रीन पर आधार नम्‍बर दर्ज करने के लिए कहा जाएगा।
    4. अपना आधार नम्‍बर दर्ज करें और Search बटन पर क्लिक करें।
    5. आपको आधार नम्‍बर के साथ जुड़े मोबाईल पर एक OTP (One Time Password) प्राप्‍त होगा। 
    6. OTP दर्ज कर सबमिट करें। आपका eKYC सफलतापूर्वक अपडेट हो जाएगा।
    7. यदि आपको OTP नहीं प्राप्‍त होती है तो आधार से जुड़े मोबाईल नम्‍बर की जांच करें। किसी प्रकार की विसंगति होने पर नजदीकी आधार केन्‍द्र पर जाकर मोबाईल नम्‍बर अपडेट करवायें।

    PM Kisan Samman Nidhi eKYC की अंतिम तिथि क्‍या है?

    PM Kisan Samman Nidhi योजना के लिए eKYC करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2022 है। 

    PM Kisan Samman Nidhi योजना की विस्‍तृत जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 

    Leave a Comment

    सोलहवें वित्त आयोग के लिए संदर्भ-शर्तों को मंजूरी